बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इस शहर में 351 लंबे तिरंगे के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का जश्न, लोगों ने कहा- अब यह यहां की परंपरा का हिस्सा

बिहार के इस शहर में 351 लंबे तिरंगे के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का जश्न, लोगों ने कहा- अब यह यहां की परंपरा का हिस्सा

MUZAFFARPUR : शहर में रामगढ़ परिवार के युवकों ने 73वे गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली तिरंगा सह शोभा यात्रा। मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर से निकली यह शोभा यात्रा सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने निकाला सैकड़ों फीट लंबा तिरंगा और शोभा यात्रा। भारत माता की जय और वंदे मातरम के लगाए गए नारे। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों मार्ग में से होती हुई निकाली गई और राष्ट्रभक्ति का दिया गया एक अनोखा परिचय को। मुजफ्फरपुर में 351 फ़ीट का तिरंगा आज आकर्षण का केंद्र बन गया। हर तरह इस तिरंगे के सम्मान में लोग खड़े हो गए। जहां-जहां से ये तिरंगा यात्रा निकली। वहां के लोगों मे देशभक्ति का एक अलग जज्बा बनता गया।

दरअसल मुजफ्फरपुर शहर के रामगढ़ परिवार की तरफ से हर वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर इतनी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। यह रामगढ़ चौक से शुरू होता है। फिर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामगढ़ चौक पहुंचता है। इसमें रामगढ़ परिवार के अलावा सैंकड़ों युवक और बुजुर्ग शामिल होते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस आयोजन में सैकड़ों युवा तिरंगे के दोनों हिस्से को हाथ में थामकर दोनों तरफ एक कतार तैयार करते हैं, जिसके बाद तिरंगे को इस तरह हिलाते हैं, जिससे तिरंगे के लहराने का एहसास होता  है। 

रामगढ़ परिवार के रोहित केवट और सोनू ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। यह तिरंगा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हम लोग बस यही कामना करते हैं कि देश में अमन-चैन बना रहे। सब भाईचारे के साथ रहें। उन्होंने बताया कि ये यात्रा रामगढ़ चौक से शुरू होती है। जिसके बाद सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट, सोनरपट्टी, साहू रोड, हरिसभा, कल्याणी, मोतीझील, इस्लामपुर, कंपनीबाग होते हुए फिर रामगढ़ चौक पर समाप्त हो जाती है।

इस दौरान मौके पर हर्ष अग्रवाल , रोहित केवट, सोनू चौहान, विक्की महतो, अरुण मेहता, मनीष चौहान, दशरथ चौहान , विकाश चौहान, रौनक कुमार महजूद थे


REPORTED BY - ARVIND

Suggested News