बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरक्षण को लेकर रामविलास पासवान की मांग, राजनैतिक दल इस मुद्दे पर हो एकजुट

आरक्षण को लेकर रामविलास पासवान की मांग, राजनैतिक दल इस मुद्दे पर हो एकजुट

PATNA : आरक्षण को लेकर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि आरक्षण के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर इसे सविंधान की 9वीं सूची में शामिल करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। 


केन्द्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है आरक्षण के मुद्दे पर बार बार विवाद  उठता रहता है। आरक्षण, बाबा साहेब आंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच हुए पूना पैक्ट की उपज है। इसपर सवाल उठाना, पूना पैक्ट को नकारना है। मंडल कमीशन पर फैसला में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अनुसूचित जाति/जनजाति के मामले का संबंध अस्पृश्यता से है। 

उन्होंने आगे लिखा है संविधान के मुताबिक अनुसूचित जाति/जनजाति पहले से ही पिछड़ा है। संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत न सिर्फ अनुसूचित जाति/जनजाति बल्कि अन्य पिछड़े वर्ग और ऊंची जाति के गरीब लोगों को भी आरक्षण दिया गया है। 

लोक जनशक्ति पार्टी सभी राजनीतिक दलों से मांग करती है कि पहले भी आप सभी इस सामाजिक मुद्दे पर साथ देते रहे हैं, फिर से इकठ्ठा हों। 

बार बार आरक्षण पर उठने वाले विवाद को खत्म करने के लिए आरक्षण संबंधी सभी कानूनों को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए मिलकर प्रयास करें।

Suggested News