बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निकाय चुनाव में मतदान करने में फिस्सडी रहे पटनावासी, राज्य में सबसे कम 40 फीसदी हुई वोटिंग

नगर निकाय चुनाव में मतदान करने में फिस्सडी रहे पटनावासी, राज्य में सबसे कम 40 फीसदी हुई वोटिंग

PATNA : बिहार के नगरपालिका चुनाव के दूसरे चरण में पटना सहित 68 नगरपालिकाओं में आज सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और यह प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रही। गया में डोभी और फतेहपुर नगर पंचायत में तीन बजे तक की मतदान किया गया। मतदान के दौरान कहीं कोई गड़बड़ न हो। इसके लिए सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए 28 हजार से अधिक जवानों की प्रतिनियुक्ति क्षेत्रों में की गई थी। दूसरे चरण में राज्य के 23 जिलों में वोटिंग हुई। शाम तक मतदान खत्म हो जाने के इवीएम को कंट्रोल रूम में जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। 

इस दौरान पटना नगर निगम क्षेत्र की बात करें तो यहाँ के लोगों ने नगर सरकार बनाने में रूचि नहीं दिखाई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया की दूसरे चरण में कुल 57.17 % मतदान हुआ है। जिसमें 54.72% पुरुष और 59.62 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया है। सबसे अधिक खगड़िया में 68.39 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि सबसे कम पटना में 39.17 फीसदी मतदान हुआ है। 

दीपक प्रसाद ने कहा की 23 जिले के 68 नगरपालिकाओं में आज मतदान कराए गए हैं। जिसमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद, 49 नगर पंचायत शामिल है। इसमें मतदान केंद्रों की संख्या 7088 और चलंत मतदान केंद्र की संख्या 286 थी। दूसरे चरण में कुल मतदाताओं की संख्या 6194826 थी, जिसमें पुरुष मतदाता 3260259 और महिला मतदाता 2934317 थी। अन्य मतदाताओं की संख्या 250 थी। 

दीपक प्रसाद ने बताया की आज 1665 पदों के लिए मतदान हुए। जिसमें वार्ड पार्षद 1529, उप मुख्य पार्षद के 68 और मुख्य पार्षद के 68 पद शामिल थे। इस चरण में प्रत्याशियों की कुल संख्या 11127 है। जिसमें 5154 पुरुष और 5973 महिला अभ्यर्थी शामिल थे। 

दीपक प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा की इस चुनाव में 7895 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। जिसमें 27148 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। इस दौरान 2 लीटर शराब जब्त किया है। वहीँ 643 व्यक्तियों के विरुद्ध   निरोधात्मक करवाई की गई है। 186 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 50 वाहन जब्त किया गया। 78,110 रुपए भी बरामद किये गए है। मतदान के दौरान कुल 16 शिकायतें मिली। मतदान के दौरान कुल 182 BU और 218 CU को बदला गया। मतों की गणना 30 दिसंबर को 8 बजे शुरू होगी। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News