बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में लॉकडाउन नहीं पर सख्त होगी पाबंदियां, शादी में सिर्फ 50 लोग होंगे शामिल

बिहार में लॉकडाउन नहीं पर सख्त होगी पाबंदियां, शादी में सिर्फ 50 लोग होंगे शामिल

PATNA: बिहार में कोरोना संकट के बीच आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 2 दिनों से मैराथन मीटिंग कर हालात का जायजा लिया था। मंगलवार को सीएम नीतीश ने बिहार के सभी जिलों के एसपी-डीएम के साथ वीसी के माध्यम से बैठक कर कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी। इसके बाद आज भी अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना संकट में आगे क्या किया जाये इसको लेकर आज क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी विकास आयुक्त आमिर सुबहानी एवं स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने दिया। आज की बैठक में तय हुआ कि पूर्णतया लॉकडाउन नहीं बल्कि नाईट कर्फ्यू को और सख्त किया जाएगा। शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। वहीं शादी-ब्याह को लेकर भी निर्णय लिये गए हैं. 

सरकार के निर्णय की दी जानकारी

दोनों अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को संबोधित किया। अधिकारियों ने आज की बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी साझा की। आमिर सुबहानी ने बताया कि आज की मीटिंग में कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर क्या किये जायें इस पर विचार किया गया। स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि शाम छह बजे के बजाए 4 बजे ही दुकाने बंद हो जायेंगी। कल से ही यह नियम लागू होगा.  शाम का कर्फ्यू अब रात 9 बजे की बजाए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। भीड़ वाले बाजारों को डीएम बंद करा सकते हैं या दूसरे जगह शिफ्ट कर सकते हैं। 

शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग होंगे

शादी समारोह में सिर्फ पचास लोग रहेंगे. शादी में कर्फ्यू रात 10 बजे से प्रभावी होगा। डीजे पर पूर्णतः बैन रहेगा। कोरोना से मरने वालों का सरकारी खर्च पर अंंतिम संस्कार होगा।अँतिम संस्कार में 20 लोग रहेंगे।  ऑफिस में 25 फीसदी उपस्थिति पर काम होगा और शाम चार बजे ही बंद करना होगा। रेस्टोरेंट में रात 9 बजे तक खाना ले जाने की अनुमति होगी। सार्वजनिक परिवहन में पचास फीसदी सीटों पर ही यात्री को बैठाना होगा।



Suggested News