बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रिटायर BAO के घर में लूटेरों का तांडव, दोस्त बनकर आए शिक्षक को मौत के घाट उतारा

रिटायर BAO के घर में लूटेरों का तांडव, दोस्त बनकर आए शिक्षक को मौत के घाट उतारा

दरभंगा। जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियार गांव  में 5 डकैतों ने बुधवार देर रात रिटायर्ड BAO के घर घुसकर में तांडव मचाया। डकैती का विरोध करने पर उनके दोस्त (रिटायर्ड शिक्षक) की हत्या कर दी। साथ ही रिटायर्ड BAO को भी घायल कर दिया। इस दौरान डकैत घर के अलमारी में रखे 37 हजार रुपए नगद, 2 चेक और जेवरात लूटकर फरार हो गए।  फिलहाल स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार 5 अपराधी डकैती करने रिटायर्ड BAO गणपति झा के घर घुसे थे। विरोध करने पर गृहस्वामी और उनके दोस्त पर खंती से हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रसियारी गांव निवासी मुनि चौपाल के रूप में हुई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

रिटायरमेंट के बाद कुछ दिन पहले पहुंचे गांव, मृत दोस्त को  भी बुलाया

वहीं स्थानीय लोगों की माने तो गणपति झा कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। यहां अकेले रहने के कारण उन्होंने अपने दोस्त मुनि चौपाल को रहने के लिए बुलाया था। बुधवार रात दोनों खाना खाकर सो गए थे। तभी 5 अपराधियों ने घर के दरवाजे को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Suggested News