बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी के साथ दुष्कर्म का सेना के रिटायर जवान ने लिया बदला, पेशी पर कोर्ट में आये आरोपी की गोली मारकर की हत्या

बेटी के साथ दुष्कर्म का सेना के रिटायर जवान ने लिया बदला, पेशी पर कोर्ट में आये आरोपी की गोली मारकर की हत्या

UP DESK : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ कोर्ट में तारीख पर आये एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की रेप का आरोपी 35 वर्षीय दिलशाद हुसैन जमानत पर जेल से बाहर था। लेकिन मामला पाक्सो एक्ट का होने की वजह से तारीख जल्दी जल्दी पड़ रही थी। इसी कड़ी में आरोपी गोरखपुर दीवानी कचहरी आया था। बताया जा रहा है की आरोपी रेप पीड़िता का पिता है जो 2018 में बीएसएफ से रिटायर हुआ था। हत्या करने वाला शख्स गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि मारा गया शख्‍स दिलशाद हुसैन बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। फ़िलहाल हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की मृतक ने 12 फरवरी 2021 को स्कूल से लौटते समय बच्ची का अपहरण कर रेप की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद 17 फरवरी को पीड़ित बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दिलशाद को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है की बिहार के मुजफ्फरपुर का रहनेवाला दिलशाद हुसैन बच्ची के घर के सामने ही पंचर बनाने की दुकान चलाता था। महीने भर पहले वह जमानत पर छूटा था। शुक्रवार को केस की तारीख थी। मौका देखकर पीड़ित लड़की के पिता ने उसे मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस की ओर से कहा गया की जमानत पर छूटने के बाद आरोपी पेशी पर आया हुआ था। बीच में उसने कई बार लड़की का वीडियो वायरल भी करने की धमकी दी। साथ ही लड़की के भाई को जान से मारने की धमकी भी देता रहता था। जिससे परेशान लड़की के पिता ने पेशी पर पहुंचकर अपनी बेइज्जती का बदला ले लिया। इस घटना से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। 


Suggested News