बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : खेत घुमने के दौरान कुएं में गिरने से रिटायर्ड चौकीदार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : खेत घुमने के दौरान कुएं में गिरने से रिटायर्ड चौकीदार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव में कुएं में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान ईसुआ पूर्वी टोला गांव निवासी स्वर्गीय अकलू ढाढ़ी के 64 वर्षीय पुत्र अर्जुन ढाढ़ी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 4 दिन पूर्व ही अर्जुन ढाढ़ी अपने ससुराल स्थित खेतों में लगे फसल को देखने गए थे। सरमेरा थाना में चौकीदार के पद से रिटायर होने के बाद वे खेतीबाड़ी से जुड़े हुए थे। बीती शाम जावा खेतों की ओर से देर रात तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू कर दी गई। इसके बावजूद उनका कहीं अता-पता नहीं चल सका।

परिजन अंदेशा व्यक्त कर रहे है कि बीती शाम खेतों की ओर से लौटने के क्रम में बिना घेराबंदी वाले कुएं में पैर फिसलने से डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का पता गुरुवार के दिन चला। जिसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के सम्बंध में सरमेरा थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि बिना मुँड़ेर वाले कुएं में डूब कर रिटायर्ड चौकीदार की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News