बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ पूजा के बाद ऑटो से लौट रहे थे घर, सामने से आ रही ट्रक ने मार दी टक्कर, नौ लोगों ने गंवाई जान

छठ पूजा के बाद ऑटो से लौट रहे थे घर, सामने से आ रही ट्रक ने मार दी टक्कर, नौ लोगों ने गंवाई जान

DESK : छठ पूजा के बाद घर लौटने के दौरान व्रतियोंस से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में ऑटो में बैठे नौ लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल  हो गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

छठ व्रतियों की हादसे में मौत की यह घटना असम के करीमगंज जिले की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी लोग छठ पूजा के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-8 पर बैतखाल इलाके के पास तेजी से आ रही एक ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।   वहीं, एक शव करीमगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।' उन्‍होंने कहा कि, मृतकों में 3 नाबालिग शामिल हैं। करीमगंज पुलिस ने नौ लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है।  वहीं घटना के बाद से ही ट्रक चालक फरार है।

सीएम हिमंता बिस्वा ने जताया शोक

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया कि आज प्रातः बैतखाल, पाथरखंडी में एक दुर्घटना में 9 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु पर मुझे गहरा शोक है. एक घायल अस्पताल में भर्ती है. असम पुलिस ट्रक के चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो ऑटो को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया था जिसमें मृतक यात्रा कर रहे थे.

Suggested News