बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जयमाला पर दूल्हे को माला डालने पहुंची दुल्हन का बदला मिजाज, कर दिया शादी से इनकार

जयमाला पर दूल्हे को माला डालने पहुंची दुल्हन का बदला मिजाज, कर दिया शादी से इनकार

MOTIHARI :  शादी टूटने के कई कारण सामने आते हैं, जिसमें सबसे बड़ा कारण दहेज की डिमांड पूरी नहीं कर पाना होता है। कई बार ऐसा हुआ है कि शादी से ठीक पहले शादी टूट गई हो। लेकिन मोतिहारी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लाल जोड़े में सजी दुल्हन ने जयमाला के स्टेज पर दूल्हे को माला डालने के बाद शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार के बाद दोनों पक्षों के लोगों में हड़कंप मच गया। आखिरकार दुल्हन को समझाने की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई और सुबह तक दुल्हन को समझाने की कोशिश जारी रही

पसंद नहीं आई दूल्हे की सूरत

दरअसल, दुल्हन की शादी से इनकार की वजह दूल्हे की सूरत। जयमाला के स्टेज पर जैसे ही दुल्हन ने अपने होनेवाले पति का चेहरा देखा, वह नाराज हो गई। दूल्हे के काले चेहरे को देखते ही दुल्हन का मिजाज बदल गया और उसने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान दुल्हन  ने स्टेज से कह दिया कि उन्हें दूल्हा पसंद नहीं है और वह उससे शादी नहीं करेगी। दुल्हन के ऐसा कहते ही वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया।

हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है मामला

दुल्हन की शादी से इनकार का यह मामला जिले के हरसिद्धि थाना के गायघाट का बताय जा रहा है। जहां रविवार को यह शादी होनी थी। यहां जैसे ही दुल्हन ने शादी से इनकार किया। शादी में शामिल सभी बारातियों में हड़कंप मच गया और वह बिना खाना खाए ही वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि सुबह तक दुल्हन को समझाने का प्रयास जारी रहा।


Suggested News