बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली, नियोजन को लेकर सरकार ने बिप्रसे के 27 अधिकारियों को किया प्रतिनियुक्त

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली, नियोजन को लेकर सरकार ने बिप्रसे के 27 अधिकारियों को किया प्रतिनियुक्त

पटनाः बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली होने वाली है।नियोजन को लेकर सरकार के स्तर से बिहार प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है।सभी अधिकारियों को बिहार विशष सर्वेक्षण संविदा नियोजन नियमावली 2019 के आलोक में संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर नियोजन की कार्रवाई हेतु अनलाईन आवेदन  में सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के काउंसलिंग कार्य के लिए लगाया है।

सभी अधिकारियों को 3 जून एवं 4 जून को प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं 10 जून से 28 जून तक काउंसलिंग कार्य हेतु राज्सव एवं भूमि सुधार विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि बिहार सरकार सूबे की जमीन का सर्वेक्षण करा रही है।इसको लेकर बड़े पैमाने पर कर्मियों को जरूरत है।बिहार में अमीन की भारी कमी है ।लिहाजा सबसे अधिक जरूरत  अमीन की है।लिहाजा भूमि एवं राजस्व विभाग बड़े पैमाने पर अमीन की बहाली करने वाली है।हालांकि कई अन्य पदों पर भी नियोजन किया जाना है।

सबसे ज्यादा अमीनों की बहाली होगी। विशेष सर्वेक्षण कार्य के लिए 4950 अमीन बहाल होंगे। जबकि 550 सामान्य अमीन बहाल होंगे।

Suggested News