बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रिना पासवान नहीं होंगी राज्यसभा की उम्मीदवार, लोजपा ने समर्थन के लिए राजद का जताया आभार

रिना पासवान नहीं होंगी राज्यसभा की उम्मीदवार, लोजपा ने समर्थन के लिए राजद का जताया आभार

PATNA:  रामविलास पासवान की राज्य सभा सीट पर राजद के समर्थन के बाद लोजपा ने अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया है। बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की आरजेडी द्वरा राज्यसभा सीट पर लोजपा के प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा का आभार व्यक्त करती है मगर चुकी वो सीट लोजपा के संथापक आदरणीय स्व रामविलास जी की थी तो उस सीट पर लोजपा का कोई भी कार्यकर्ता चुनाव नहीं लड़ना चाहता। 

अतः आरजेडी के भाइयों को दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए लोजपा ने साफ कर दिया कि उसका कोई भी नेता या कार्यकर्ता इस सीट पर अपने दावेदारी नहीं करेगा। 

आपको बता दें कि बिहार की राज्यसभा सीट के लिए रामविलास के निधन के बाद भाजपा ने सुशील मोदी को अपना कैंडिडेट बनाया है। जिसके बाद से बिहार की सियासत शुरू हो गई थी। लोजपा ने रिक्त पद पर भाजपा की दावेदारी बताई थी। हालाकि लोजपा की तरफ से रामविलास पासवान की पत्नी रिना पासवान का नाम की चर्चा की थी। जिसका समर्थन राजद ने किया था।  

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News