बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा के ऋषभ कश्यप ने जिले का नाम किया रौशन, बेस्ट अचीवर अवार्ड से हुए सम्मानित

नालंदा के ऋषभ कश्यप ने जिले का नाम किया रौशन, बेस्ट अचीवर अवार्ड से हुए सम्मानित

NALANDA : बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। किसी भी क्षेत्र में देश के अलग अलग राज्यों में यहां के युवा अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रहे हैं। हर साल यूपीएससी की परीक्षा हो या अन्य कोई प्रतियोगिता परीक्षा बिहार के युवा उसमें भारी मात्रा में सफल होते हैं। ऐसा ही एक युवा है ऋषभ कश्यप, जो नालंदा जिले के परवलपुर के निवासी हैं। 

ऋषभ कश्यप आज देश के फैशन वर्ल्ड का जाना पहचाना नाम है। मॉडलिंग में  कई उपलब्धियां ऋषभ के नाम दर्ज है। इनके नाम से एक नई उपलब्धि बेस्ट अचीवर अवार्ड से जुड़ा है। ऋषभ को 100 फैशन वीक करने पर बेस्ट अचीवर अवार्ड 2022 मिला है। इन्होंने अपने डेढ़ साल के करियर में 100 फैशन वीक पूरा किया है। साथ ही ये  50 से भी ज्यादा कार्यक्रम को जज भी कर चुके हैं। 

इन्होंने अपना 100 वां फैशन वीक देहरादून में बाइट 22 फेब स्टारवुड होटल में बतौर डिजाइनर विपिन अग्रवाल के शो स्टॉपर बनकर किया। ये 2019 में एमआर इंडिया पॉपुलर, एमआर उत्तर प्रदेश सहित 100 से भी ज्यादा अवार्ड जीत चुके हैं। बता दें कि इनके पिता रौशन कुमार व्यवसायी हैं। ऋषभ की इस उपलब्धि से जिले के खासे उत्साहित हैं। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News