बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बढ़ता और बदलता बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन : डॉ. मधुरेंदु पाण्डेय

बढ़ता और बदलता बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन : डॉ. मधुरेंदु पाण्डेय

PATNA : जदयू नेता डॉ. मधुरेन्दु पाण्डेय ने आज कहा कि बढ़ता और बदलता बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। साथ ही उन्होंने कहा की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांतों और आदर्शों का अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौलिक व पारदर्शी ढंग से काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के  नेतृत्व पर सभी बिहारवासियों को गर्व है। 

मधुरेंदु पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से कार्यान्वित कर बिहार में विकास की क्रांति का माहौल बनाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार जैसे पिछड़े राज्य में न्याय के साथ विकास व कई साहसिक कार्यों से सामाजिक सुधार करने का काम किया है। 

उन्होंने कहा की सात निश्चय, बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्नमूलन, पूर्ण शराबबंदी ,महिला सशक्तिकरण, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड, जल जीवन हरियाली, सात निश्चय पार्ट 2, लोक शिकायत निवारण कानून, पंचायती राज से लेकर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण, सड़क ,बिजली ,पानी व चिकित्सा आदि क्षेत्रों में विकासोन्मुख कार्यो के जरिये बिहार को देश में मान सम्मान के साथ साथ अमिट छाप छोड़ी है।

Suggested News