बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रितेश रंजन उर्फ़ बिट्टू सिंह बने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के बिहार रीजन के कन्वेनर, 5 अन्य सदस्यों की भी घोषणा

रितेश रंजन उर्फ़ बिट्टू सिंह बने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के बिहार रीजन के कन्वेनर, 5 अन्य सदस्यों की भी घोषणा

PATNA : बिहार हैंडबाल एसोसियेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम का एलान कर दिया गया है। विजय सिंह को एसोसियेशन का अध्यक्ष,जबकि रितेश रंजन उर्फ़ बिट्टू सिंह को कन्वेनर के रूप में मनोनीत किया गया है। 

वहीँ एसोसिएशन में पांच सदस्य भी बनाये गए हैं। जिनमें शशिकांत, मिथिलेश कुमार, राणा प्रताप सिंह, रिमझिम कुमारी और संजीव कुमार शामिल हैं। बताते चलें की बिहार हैंडबाल एसोसिएशन को भारतीय हैंडबाल एसोसियेशन की ओर से मान्यता दी गयी है। जिसके अध्यक्ष जगन मोहन राव ने इन नामों की घोषणा की है। इस मौके पर रितेश रंजन सिंह ने बताया की बिहार सरकार के द्वारा खेल को लेकर प्राइमरी स्कूल स्तर से लगातार काम किया जा रहा है। हैंडबाल को लेकर भी पहले काम किये गए हैं। अब इस क्षेत्र में तेजी लायी जाएगी।  

गौरतलब है की बिहार हैंडबाल एसोसिएशन की ओर से राज्य में कई तरह के खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन कराया जाता है। जिससे राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। 

Suggested News