बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद प्रत्याशी कार्तिकेय सिंह के पक्ष में रीतलाल यादव का एलान, कहा समीकरण सेट जीत लेंगे मैदान

राजद प्रत्याशी कार्तिकेय सिंह के पक्ष में रीतलाल यादव का एलान, कहा समीकरण सेट जीत लेंगे मैदान

PATNA : विधान परिषद के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने पटना में कार्तिकेय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके मद्देनजर कार्तिकेय सिंह क्षेत्र का दौरा कर रहे है और पंचायत प्रतिनिधियों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में कार्तिकेय सिंह आज दानापुर पहुंचे और राजद विधायक रीतलाल यादव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और वरिष्ठ नेता भोला यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर कार्तिकेय सिंह ने कहा की लोगों में बड़ा उत्साह है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। लड़ाई में कोई नहीं है। 

वहीँ विधायक रीतलाल यादव ने कहा की समाज को दो भागों बैकवर्ड और फारवर्ड में बाँट दिया गया है। लेकिन अब समय बदल गया है। हमलोगों को सचेत होने की जरुरत हैं। उन्होंने कहा की देश में 20 से 22 करोड़ लोग भूखे सोते हैं। फिर भी देश के मुखिया महान हैं। 80 करोड़ गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को 5 किलो अनाज दिया जाता है। फिर भी मुखिया महान है। उन्होंने कहा की लालू यादव ने एमआई का समीकरण बनाया था। अब बीएमवाई का समीकरण है। सभी नेता कार्यकर्त्ता अब एक हो जाईये। 

पटना एमएलसी सीट से आरजेडी उम्मीदवार कार्तिकेय सिंह उर्फ़ मास्टर कार्तिकेय सिंह लम्बे समय से सार्वजनिक जीवन जीते आए हैं। उन्हें महागठबंधन ने पटना सीट से उम्मीदवार बनाकर समाज की सेवा करने वाले व्यक्ति पर भरोसा जताया है। स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र से होने जा रहे विधान परिषद चुनाव में पटना सीट पर आरजेडी ने कार्तिकेय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कार्तिक मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार उर्फ़ छोटे सरकार के खास माने जाते हैं। स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले चुनाव में आरजेडी ने सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस चुनाव में कांग्रेस के बिना राजद चुनाव लड़ रही है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News