बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऋतुराज सिन्हा ने 15 हजार महिलाओं को बांटे राष्ट्रीय ध्वज, बोले- तिरंगा फहराने में पटना की महिलाओं ने बनाया नया रिकॉर्ड

ऋतुराज सिन्हा ने 15 हजार महिलाओं को बांटे राष्ट्रीय ध्वज, बोले- तिरंगा फहराने में पटना की महिलाओं ने बनाया नया रिकॉर्ड

पटना. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज ऊर्जा स्टेडियम के सभागार में पटना में रहने वाले लगभग 15 हजार महिलाओं को उनके आवास, मकान व दुकान में तिरंगा फहराने के लिए तिरंगा वितरित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा फहराने का अभियान में आज पटना के रहने वाली 15 हजार महिलाओं ने जिस उर्जा का संकल्प दिखाया है, वह काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि पटना में ऐसी पहली बार हुआ है, जब यहां के रहने वाली 15 हजार महिलाओं अपने घरों के साथ-साथ आसपास में रहने वाले लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए जागरूक कर आजादी के अमृत महोत्सव को हर्ष उल्लास के साथ मनाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदि चित्रगुप्त फाइनेंस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञान मोहन ने की।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, विधायक संजीव चौरसिया, मोहन सिंह, संगठन मंत्री भिखूभाई दलसानिया, सीता साहू, एपी वर्मा और वरीय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर हजारों हजार की संख्या में महिलाएं एवं आमजन मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव और घर पर तिरंगा फहराने के बारे में विस्तार में बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं, महिलाएं, विकलांग एवं आमजन लोगों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया और 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आये वरिष्ठ अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और इसकी महत्ता के बारे में बताया और यह भी बताया कि बहुत कुर्बानियों के बाद हमें आजादी हासिल हुई है व यह तिरंगा हम सभी देशवासियों के लिए आन बान और शान है।

राष्ट्रवाद के रंग में डूबा पटना

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज मीठापुर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पटनावासी आजादी के अमृत महोत्सव को जिस उत्साह से मना रहे हैं, वैसा ही उत्साह पूरे  शहर में प्रदेश और देश में है। तिरंगामय होकर राष्ट्रवाद की उर्जा हर भारतीयों को मिल रही है।


Suggested News