बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा अध्यक्ष और सीएम के बहस पर राजद ने किया हमला, कहा - सठिया गए हैं नीतीश कुमार, सही मायनों में यह महाजंगलराज

विधानसभा अध्यक्ष और सीएम के बहस पर राजद ने किया हमला, कहा - सठिया गए हैं नीतीश कुमार, सही मायनों में यह महाजंगलराज

PATNA : सठिया गए हैं बिहार के मुख्यमंत्री ,जिस तरह वह आसन को निर्देश दे रहे थे, यह संविधान की मर्यादा के खिलाफ है। वह मांग कर सकते हैं। लेकिन आदेश नहीं दे सकते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ने यह बता दिया कि बिहार में महाजंगलराज है। जब आसन का सम्मान नहीं कर सकते है, तो सरकार बताए वह किसका सम्मान करेगी।

भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में सरकार के काम को सर्कस बताए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंन जो कहा, उसमें कोई गलती नहीं है। मुख्यमंत्री ने आज जिस तरह से सदन में अपना गुस्सा जाहिर किया है, उससे यही साबित होता है कि बिहार में सरकार के नाम पर सर्कस चल रही है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि सदन का हर व्यक्ति संविधान के बारे में जानता है। मुख्यमंत्री कौन से संविधान की बात रहे हैं। सदन में अपने मंत्री के बचाव में मुख्यमंत्री अध्यक्ष के काम पर ही सवाल उठा रहे हैं। यह कौन से संविधान में लिखा है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। 

बता दें कि आज विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और नीतीश कुमार के बीच सदन की कार्यवाही के दौरान ही जोरदार बहस हो गई। इस दौरान सीएम ने सदन अध्यक्ष को यहां तक कह दिया कि उन्हें कोई अधिकार नहीं है कि कानूनी मामले में सरकार से जवाब मांगे। जिस पर विजय कुमार सिन्हा ने भी नीतीश कुमार को जमकर सुनाया।


Suggested News