बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार पर राजद का अटैक, कहा-बहुत भोग लिया सत्ता सुख, अब जनाक्रोश भोगने के रहिए तैयार

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार पर राजद का अटैक, कहा-बहुत भोग लिया सत्ता सुख, अब जनाक्रोश भोगने के रहिए तैयार

Patna : बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार पर राजद की ओर से बड़ा अटैक किया गया है। राजद ने कहा है कि सत्ता सुख बहुत भोग लिया अब जनाक्रोश भोगने के लिए तैयार रहिए। 

राजद ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है.....मुँह छुपाते घूमने वाले मंत्री @DrPremKrBihar जी, अपने सुरक्षाकर्मियों को प्रेम सिखाओ और लोकतंत्र व कानून का पाठ भी! खुद भी थोड़ा सीख लें! हताश और निराश जनता अब तो हर जगह रास्ता रोककर विरोध करेगी! बिना जिम्मेदारी के सत्ता खूब भोगे, अब जनाक्रोश भोगने का समय आया!

दरअसल कृषि मंत्री प्रेम कुमार का उनके क्षेत्र गया में ही विरोध हुआ है। इस  विरोध और बॉडीगार्ड द्वारा पब्लिक की पिटाई करने वाला वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद राजद ने कृषि मंत्री पर अटैक किया है।

बता दें इससे पहले  कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार को औरंगाबाद में विरोध का सामना करना पड़ा था। पिछले दिनो एक जनसंवाद कार्यक्रम करने पहुंचे डॉ. प्रेम कुमार के खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध जताया गया था। 

हंगामा होने के बाद कृषि मंत्री वहां से निकल गये थे। बाद में उन्होंने राजद पर आरोप लगाया था कि हंगामा उनकी ओर से प्रायोजित था। स्थानीय लोगो ने नहीं बल्कि राजद के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा जानबूझकर हंगामा किया गया था।  

Suggested News