बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव: आरजेडी ने जारी की प्रत्‍याशियों की सूची, सुभाष यादव कोडरमा से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड चुनाव: आरजेडी ने जारी की प्रत्‍याशियों की सूची, सुभाष यादव कोडरमा से लड़ेंगे चुनाव

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने अपने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इसकी घोषणा की।

झारखंड में गठबंधन के तहत आरजेडी को 7 सीटें मिली है। पार्टी ने अपने सभी 7 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। सूची के अनुसार सुभाष यादव कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

इसके अलावा संजय कुमार यादव को हुसैनाबाद से टिकट दिया गया है। चतरा से सत्‍यानंद भोक्‍ता, छतरपुर से विजय कुमार राम, बरकट्ठा से खालीद खलील, देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है।

बता दें कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होने हैं। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।



Suggested News