बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में "राजद चला बूथ की ओर" कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पद यात्रा को जिलाध्यक्ष ने पार्टी का झंडा दिखाकर किया रवाना

भागलपुर में "राजद चला बूथ की ओर" कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पद यात्रा को जिलाध्यक्ष ने पार्टी का झंडा दिखाकर किया रवाना

BHAGALPUR : राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव के अध्यक्षता में जगदीशपुर प्रखंड के शाहजंगी पंचायत से पद-यात्रा कार्यक्रम राजद चला बूथ की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भागलपुर भागलपुर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पार्टी का झंडा दिखाकर राजद चला बूथ की ओर "पद- यात्रा" कार्यक्रम को शुभारंभ कर रवाना किए। "पद यात्रा" कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा ने किया। 

राजद चला बूथ की ओर "पद- यात्रा कार्यक्रम शाहजंगी पंचायत अध्यक्ष महोम्मद सत्तार की उपस्थिति में पंचायत के सभी बूथों पर जाकर आम लोगों से शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, अपराध, महंगाई एवं किसानों के मुद्दे पर बातचीत किए। इसके साथ ही साथ राष्ट्रीय जनता दल संगठन से लोग कैसे जुड़े, उसके लिए संगठन को क्या करना चाहिए पर हुई खुलकर बातचीत हुई। 

राजद चला बूथ की ओर "पद यात्रा" कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भागलपुर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अकलियत प्रकोष्ठ महोम्मद हुमायूं, राजद नेत्री सेनाली सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व मुखिया भतौड़िया बसारूल हक, किसान प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव योगेन्द्र प्रसाद यादव, जिला महासचिव महोम्मद असलम खान, इरशाद फतेहपुरी, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय रजक, युवा राजद महानगर अध्यक्ष प्रवीण यादव, क्रीडा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमर ताज, जिला सचिव चमकलाल यादव, रौहित यादव, शाहिद खान, बजरंग बिहारी, पंचायत अध्यक्ष बेलखोरिया अरविंद यादव, कला संस्कृति प्रकोष्ठ सानिया बिहारी, मास्टर महोम्मद साजीद, महोम्मद सबसुददीन वकील साहेब, महोम्मद रियाजुल हक, महोम्मद अशफ़ाक अहमद एवं जिला मिडिया प्रभारी मणजीत ठाकुर के साथ साथ राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 


Suggested News