बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशवाहा के बाद अब राजद-कांग्रेस में जंग, कांग्रेस नेतृत्व ने मदन मोहन झा और सदानंद सिंह को दिल्ली बुलाया

कुशवाहा के बाद अब राजद-कांग्रेस में जंग, कांग्रेस नेतृत्व ने मदन मोहन झा और सदानंद सिंह को दिल्ली बुलाया

PATNA: महागठबंधन में खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कुशवाहा के बाद अब कांग्रेस और राजद आमने-सामने है।सीटों की दावेदारी को लेकर कांग्रेस-आरजेडी में खींचातन और भी बढ़ गई है. इसी बीच खबर है कि,बिहार कांग्रेस के नेताओं को नेतृत्व ने दिल्ली तलब कर लिया है।जानकारी के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा बुधवार को दिल्ली जाने वाले हैं।

दिल्ली में दोनों नेता स्क्रीनिंग कमिटी की  बैठक में शामिल होंगे.इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करेंगे। बता दें कि आरजेडी ने कांग्रेस को दो टूक कह दिया है कि उसे 58 से अधिक सीटें नहीं दी जा सकती है।अगर इतना मंजूर नहीं है तो आगे का निर्णय के लिए वो स्वतंत्र हैं. राजद ने कांग्रेस को सलाह दी है कि हठधर्मिता छोड़ महागठबंधन की मजबूती दें।लेकिन कांग्रेस को 58 सीटों से संतोष नहीं है।कुशवाहा के जाने के बाद कांग्रेस की तरफ से  80 सीटों पर दावेदारी की जा रही है। 

आरजेडी के राज्य सभा सांसद मनोज झा ने भी कांग्रेस को सलाह दी है कि कांग्रेस को हठधर्मिता छोड़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि 1अक्तूबर को पहले चरण के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन होगा ऐसे में अब तक स्वरूप साफ़ हो जाना चाहिए था.आरजेडी सांसद ने कहा कि इस चुनाव के मिज़ाज को समझिए, यह संख्या परिपूर्ण है जो कांग्रेस को दिया जा रहा है. हमने अपनी सीटों की संख्या कम की है. लेकिन, कांग्रेस की हठधर्मिता से कहीं नुक़सान न हो जाए. इससे कांग्रेस को जल्द फ़ैसला लेना चाहिए.  

Suggested News