बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

MY समीकरण के ठप्पे से बाहर नहीं निकल पाया राजद, 13 यादव तो 12 मुस्लिम को मिली जिले की कमान

MY समीकरण के ठप्पे से बाहर नहीं निकल पाया राजद, 13 यादव तो 12 मुस्लिम को मिली जिले की कमान

PATNA: आरजेडी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। शुक्रवार की शाम आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जिलाध्यक्षों और प्रधान महासचिव की सूची जारी की। पार्टी संगठन में पूर्व से घोषित आरक्षण के अनुसार ये सूची जारी की गई है।हालांकि सूची देखने से साफ है कि आरजेडी अभी भी माय समीकरण से बाहर नहीं निकल पाई है। 

जिन जिलों की कमान यादव को नहीं मिली है वहां प्रधान महासचिव के रुप में यादव को मनोनित किया गया है। खासकर जिन जिलों की कमान अतिपिछड़ा समाज के व्यक्ति के हाथ में दी गई है वहां का प्रधान महासचिव यादव को बनाया गया है।

पटना में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि इस सूची में हमने हमने सामाजिक बैलेंस करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जिलध्यक्षों और प्रधान महासचिवों की सूची में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सूची में यादव 13, मुस्लिम12, राजपूत 2, कुशवाहा 2, और 1 भूमिहार को जगह मिली है।

देखिए पूरी सूची: 



Suggested News