बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश को सत्ता से हटाने की घोषणा करने वाली पार्टी अपने हीं घर में घिरी, आज भी नहीं हुआ RJD जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान,भारी टेंशन में जगदानंद

CM नीतीश को सत्ता से हटाने की घोषणा करने वाली पार्टी अपने हीं घर में घिरी, आज भी नहीं हुआ RJD जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान,भारी टेंशन में जगदानंद

PATNA: नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता से बेदखल करने का ऐलान कर चुका राजद अपने घर में हीं फंस गया है।पार्टी के भीतर उलझे पेंच को सुलझाने में राजद नेताओं के पसीने छूट रहे हैं।5 फरवरी को बिहार के सभी 50 संगठन जिलों में नए जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के नाम का ऐलान करने की बात कहने वाले राजद के प्रदेश अध्यक्ष बैक फूट पर आ गए हैं।जिलाध्यक्षों के नाम के ऐलान में तमाम नेताओं को पसीने छूट रहे हैं।स्थिति ऐसी हो गई है कि राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह को कुछ बोलते नहीं बन रहा।

भारी टेंशन में जगदानंद

राजद की स्थापना के 23 वर्ष बाद पहली बार राजद जिलाध्यक्षों के पद पर यादव के दबदबा को कम करने में जगदनांद सिंह विफल साबित हो रहे हैं।इसी वजह से पूर्व घोषित तिथि 5 फरवरी को सूची जारी नहीं हो सकी।पूरे बिहार से राजद के नेता प्रदेश कार्यालय आ रहे हैं।लगातार फोन कर प्रदेश के नेताओं के संपर्क में हैं लेकिन कोई भी नेता कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।राजद में अब तक यादव जाति के नेताओं की ही अधिकांश जिलों की राजनीति पर कब्जा रहा है। पर राजद के इस बेस वोटर के नजरअंदाज करने के कारण उनकी संभावित नाराजगी से राजद परिवार पसोपेश में है। 48 संगठन जिलाध्यक्षों में अभी यादव जाति के 23 अध्यक्ष है जिनमें नई व्यवस्था में 60 फीसदी का हटना तय है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इस मुद्दे पर पूरी तरह से मौन धारण कर लिए हैं।पूछने पर भी कुछ बोलने से बच रहे हैं।इधर 5 फऱवरी यानि कल से हीं राजद कार्यालय में इस पर चर्चा हो रही है।कुछ नेता कह रहे कि तेजस्वी दिल्ली में हैं इसीलिए सूची नहीं जारी हो रही तो कुछ तेजप्रताप की लंगड़ी को वजह बता रहे।

दरअसल जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली परीक्षा से गुजर रहे हैं। अनुशासन और समय के पाबंद माने जाने वाले जगदानंद चुहंओर घिरते दिख रहे हैं।खुद के द्वारा घोषित तिथि को राजद जिलाध्यक्षों की सूची जारी नहीं होने से भारी टेंशन में हैं।

9 फऱवरी से पहले सूची जारी होने की कही जा रही बात

गुरूवार को भी प्रदेश अध्यक्ष दिन भर प्रदेश कार्यालय में बैठे रहे।पार्टी के नेताओं से बातचीत करते रहे।लेकिन उके चेहरे पर परेशानी की लकीर साफ-साफ दिख रही थी। पार्टी की तरफ से बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की पटना में बैठक होनी है।उसके पहले जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर ही दी जाएगी। 

छात्र राजद अध्यक्ष पर भी फंसा है पेंच

बताया जाता है कि जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारी के नाम के ऐलान में तेजप्रताप ने पेंच फंसा दिया है।बताया जाता है कि तेजप्रताप ने लालू यादव से मिल अपने 3-4 खास समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग किया है।इतना हीं नहीं छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी वर्तमान अध्यक्ष को बनाए रखने की शर्त रखी है।

Suggested News