बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : राजद नेता को एनआईए ने दबोचा, एके-47 मामले में किया है गिरफ्तार

अभी-अभी : राजद नेता को एनआईए ने दबोचा, एके-47 मामले में किया है गिरफ्तार

MUNGER : मुंगेर से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। जहां एनआईए की टीम ने राजद नेता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नेता का नाम परवेज चांद  बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चांद को एनआईए ने मुंगेर से पिछले दिनों बरामद एके-47 मामले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार परवेज चांद की गिरफ्तारी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बर्धा गांव से हुई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परवेज चांद मुंगेर में एके-47 सप्लाई का सरगना है। इसके माध्यम से ही मुंगेर में एके-47 मंगाये जाते थे और पूरे बिहार में सप्लाई की जाती थी। मुंगेर में पिछले दिनों एक के बाद एक पूरे 12 एके-47 बरामद किये गये थे। 

उस घटना के बाद कई तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताछ और जांच के दौरान एनआईए को इस मामले में परवेज चांद के संलिप्त होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एनआईए इसकी तलाश में थी। 

बताते चले कि मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का मिर्जापुर बरदह गांव के  नदी, नाले, कुआं बीते वर्ष 2018 के अक्टूबर माह में  हथियार उगला था। गांव के  खेत-खलिहान से फसल के रूप में हथियार की बरामदगी हुई थी।  सेना से जुड़े एके-47 हथियार, पुलिस राइफल लगातार मिले थे। दर्जनों एके-47 मिलना पुलिस के लिए सरदर्द बन चुका था। इन हथियारों की जांच मुंगेर पुलिस के साथ ही एनआइए जैसी संस्था कर रही है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News