बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद का स्थापना दिवस कल, राबड़ी करेंगी समारोह का उद्घाटन

राजद का स्थापना दिवस कल, राबड़ी करेंगी समारोह का उद्घाटन

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की अध्यक्षता में 23 वां स्थापना दिवस समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाया जाएगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद विधान मंडल दल की नेता राबड़ी देवी दीप प्रज्ज्वलित कर स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगी। पार्ट ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानाकारी दी है।

    इस समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव,  मीसा भारती,  रघुवंश प्रसाद सिंह,  जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, अब्दुलबारी सिद्दिकी, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम समेत पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद के साथ ही पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल होंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। तेजस्वी यादव खुद काफी दिनों से बिहार से लापता थे। ऐसे में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह पर सबकी नजरें रहेंगी। 


Suggested News