बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरजेडी विधायकों को मिला फरमान,नए जिलाध्यक्षों की करें मदद और उनके नेतृत्व में आगामी चुनाव की करें तैयारी

आरजेडी विधायकों को मिला फरमान,नए जिलाध्यक्षों की करें मदद और उनके नेतृत्व में आगामी चुनाव की करें तैयारी

PATNA: आरजेडी विधायकों को नए जिलाध्यक्षों की मदद करने और उनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का फरमान सुनाया गया है। आरजेडी विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि नये जिलाध्यक्षों के मनोनयन से विधायक खुश हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद का आधार सोशल जस्टिस है। राजद के आधार पर ही पार्टी का विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि आरजेडी के साथ पूरी बिहार की जनता है।पार्टी में कही कोई नाराजगी नहीं है।

जगदानंद सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष बनाने में जो सामाजिक समीकरण रखा गया है उसे आगे भी रखा जाएगा यानी कि विधानसभा चुनाव के टिकट में भी इसका ख्याल रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक दो दिनों में आरजेडी प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश पदाधिकारियों की सूची को अंतिम रुप दिया जा रहा है।


Suggested News