बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्पूरी जयंती के बहाने सियासी ताकत दिखाएगी राजद-जदयू, रैली कर एक दूसरे को देंगे टक्कर, इन वोटों पर है नजर

कर्पूरी जयंती के बहाने सियासी ताकत दिखाएगी राजद-जदयू, रैली कर एक दूसरे को देंगे टक्कर, इन वोटों पर है नजर

PATNA: बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। राज्य की राजनीति में कई तरह के उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि जदयू ने कुछ दिन पहले ही बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती को लेकर एक बड़ी रैली का  ऐलान किया था। लेकिन फिर अत्यधिक ठंड का हवाला देकर जदयू ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। वहीं इसके बाद जदयू में कई प्रकार का बदलाव देखने को मिला। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्याकरिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार खूद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को संभाला है। वहीं जदयू ने एक बार फिर कर्पूरी के जन्मशती समारोह पर पटना में रैली करने का फैसला लिया है।

दरअसल, जदयू की रैली रद्द होने के बाद पिछले दिनों लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने भी कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी पर 23 जनवरी को पटना में समारोह का आयोजित करने का ऐलान किया था। राजद पटना के एसके मेमोरियल में कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी कार्यक्रम मनाएगी। इस कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू यादव, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं अब जदयू ने भी रैली करने का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि, जदयू- राजद इस कार्यक्रम के माध्यम से अति पिछड़ा वोटबैंक को साधने में लगी हुई है।  

जेडीयू राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में भव्य कार्यक्रम होगा। जेडीयू महासचिव राजीव रंजन ने सोमवार को कहा कि कर्पूरी ठाकुर देश के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों की सेवा में अर्पित कर दिया। उनके सेवाभाव के कारण ही समाज की हर जाति, हर वर्ग में आज भी उनके प्रशंसक विद्यमान हैं। 

उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वेटनरी कॉलेज मैदान पहुंचे और उनकी नीतियों व आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। पार्टी महासचिव ने आगे कहा है कि कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी और सादगी की ऐसी मिसाल थे, जो एक बार उपमुख्यमंत्री और दो बाद मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अपना एक घर तक नहीं बनवा सके। हमारे नेता नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।

Suggested News