बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुलझने लगी महागठबंधन की उलझन! क्या वाकई 17 सीटों पर मान जाएगा राजद?

सुलझने लगी महागठबंधन की उलझन! क्या वाकई 17 सीटों पर मान जाएगा राजद?

PATNA : लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे का फार्मूला तय हो गया है। सियासी गलियारे में लगातार यह चर्चा है कि राष्ट्रीय जनता दल 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हो गई है। हालांकि अब तक आरजेडी के रुख को देखते हुए यह जानकारी सही नहीं लगती। आरजेडी के बड़े नेता लगातार इस बात के संकेत देते रहे हैं कि उनकी पार्टी कभी भी 20 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

लगातार इस बात की चर्चा है कि आरजेडी ने 17 सीटों पर उम्मीदवारी की बात मान ली है। इन 17 सीटों में उसकी 4 सीटिंग सीटें भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक आरजेडी मधेपुरा, अररिया, भागलपुर, बांका, मधुबनी, झंझारपुर, वैशाली, सीवान, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, खगड़िया, पाटलिपुत्र, बक्सर, गया, जमुई और जहानाबाद की सीटों अपने उम्मीदवार दे सकती है। 

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस एक 11 लोकसभा सीटों पर जबकि रालोसपा 3, हम सेक्यूलर 2 और सीपीआई 1 सीट पर चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस सुपौल, किशनगंज, कटिहार, सासाराम, समस्तीपुर, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, शिवहर, हाजीपुर और पटना साहिब लोकसभा सीट पर दावेदारी कर रही है। अगर इन खबरों को सही भी माने तो हम सेक्यूलर 2 लोकसभा सीटों पर मान जाएगा इसकी उम्मीद अभी भी नहीं दिखती। साथ ही साथ मुकेश साहनी को लोकसभा की कौन सी सीट मिलेगी इसे लेकर भी अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। जाहिर है महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग की उलझन सुलझने में अभी और वक्त लग सकता है।

Suggested News