बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में एनडीए की टूट पर बोले राजद नेता चक्रपाणि, कहा अब युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिहार में एनडीए की टूट पर बोले राजद नेता चक्रपाणि, कहा अब युवाओं को मिलेगा रोजगार

BHAGALPUR : राष्ट्रीय जनता दल बिहार प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि बिहार की राजनीति में एनडीए से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अलग होना देश हित में, देश के राजनीति के लिए और महागठबंधन के लिए शुभ संकेत है। 

उन्होंने कहा की जब से देश में भाजपा की सरकार आई है। कमरतोड़ महंगाई लाई है। भाजपा के देश के नौजवान को दो करोड़ नौकरी देने का वादा हवा हवाई रह गया। नौजवान को नौकरी देने के बदले छंटनी करना प्रारंभ कर दिया। सभी सरकारी संस्थान को निजीकरण कर देश के उद्योगपतियों के हाथों बेच दिया है।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने लगभग सभी गुजराती उद्योगपतियों का बैंक का कर्ज माफ कर देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दिया। पुलवामा हमला का जांच नहीं कर सैनिक के लाश पर देश की सत्ता हासिल करने में लगी है। आजादी के 75 साल में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जज ने कहा कि देश का संविधान खतरे में हैं। हिमांशु ने कहा कि अब बिहार से देश की राजनीति की दशा दिशा तय होगी। बिहार में प्रत्येक साल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 15 लाख सरकारी नौकरी दिया जाएगा।  जातिगत जनगणना कराया जाएगा। महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगेगा। जिले से प्रखंड में गरीबों को अपना अधिकार मिलेगा।

उन्होंने कहा की घूसखोरी, कमीशन खोरी, स्टीमेट घटोला बंद होगा। समान स्वास्थ्य एवं समान शिक्षा व्यवस्था लागू किया जाएगा। पूरे देश में अमन-चैन होगा। केंद्र सरकार के घोषणा को लागू करना एवं छात्र नौजवान किसान मजदूर के पक्ष में केंद्र सरकार के खिलाफ शंखनाद होगा।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट  

Suggested News