बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से राजद नेता की हुई मौत, पार्टी में मिली थी अहम जिम्मेदारी

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से राजद नेता की हुई मौत, पार्टी में मिली थी अहम जिम्मेदारी

DARBHANGA : खबर दरभंगा केमब्बी ओपी से जुड़ी है। जहां बीते रविवार को हुए स्कूटी और ट्रक की टक्कर में  जिला राष्ट्रीय जनता दल के नेता  मोनू महासेठ (25) की मौत हो गई। मोनू पार्टी के जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ का महासचिव था। उसके निधन की खबर सुनकर पार्टी के कई बड़े नेताओं ने शोक जाहिर किया।

हादसे को लेकर बताया गया कि  शहर के रोहिल्ला गंज निवासी लक्ष्मण महासेठ के पुत्र मोनू अपनी स्कूटी से शाहपुर की ओर जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रही ट्रक ने रौंद दिया।

मां के इलाज को लेकर था परेशान

हादसे के बाद पिता लक्ष्मण महासेठ का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि पांच माह पूर्व मोनू की मां करंट लगने से ज़ख़्मी हो गई थी। मां के इलाज के लिए मोनू ने जीजान लगाए हुए था। मां अभी पूरी तरह ठीक भी नहीं हुई थी कि उनकी सेवा करने वाला मोनू ही चल बसा।

पार्टी नेताओं ने जताया शोक

इधर, मोनू की मौत की जानकारी मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है। नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, मोरवा के विधायक सह राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रणविजय साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद साह, जिलाध्यक्ष विक्रांत पंजियार, महानगर राजद अध्यक्ष रामशंकर सहनी , हनुमान ठाकुर अमित महथा, दीपक खर्गा, विजय यादव, पंकज ठाकुर, राहुल पंजियार आदि ने इसे अंत्यत दुखद बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।


Suggested News