बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देखा है पहली बार-नीतीश कुमार को इतना लाचार...अब बिहार में गिरेगी NDA सरकार, RJD का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला

देखा है पहली बार-नीतीश कुमार को इतना लाचार...अब बिहार में गिरेगी NDA सरकार, RJD का  मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला

पटनाः सीएम नीतीश कुमारके बयान के बाद बिहार का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट विस्तार में भाजपा की दिलचस्पी नहीं होने का खुलासा किया,इसके बाद राजद ने सीएम नीतीश पर हमला तेज कर दिया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मुख्यमंत्री पर शायरी के माध्यम से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देखा है पहली बार-नीतीश कुमार को इतना लाचार,अब बिहार में गिरेगी सरकार......।

भाजपा ने नीतीश पर कसा शिकंजा-राजद

राजद प्रवक्ता ने आगे कहा कि नीतीश जी ने आज जो लाचारी जताई,आज जो बेबसी दिखी उससे स्पष्ट हो गया है कि उन पर भाजपा ने शिकंजा कस दिया है। भाजपा ने दो-दो डिप्टी सीएम बनाया उसी समय हमलोगों को लग गया था कि कुछ होने वाला है। अब नीतीश कुमार को बीजेपी ने अपने चंगुल में फंसा चुकी है,दोनों हाथ को पकड़ लिया है,अब एक भी हस्ताक्षर नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि अब किसी बी समय भाजपा यहां बड़ा खेल खेल सकती है। राजद भी सत्ता के बाउंडरी लाइन पर है,किसी भी समय मैदान में आ सकते हैं और तेजस्वी की सरकार बन सकती है।एनडीए की सरकार कभी भी गिर सकती है।

जानिए सीएम नीतीश ने क्या कहा है...   

बीजेपी ने सीएम नीतीश को फंसा दिया है। भाजपा की वजह से ही बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो रहा है। खुद मुख्यमंत्री ने यह खुलासा किया है। सीएम नीतीश ने यह कहा कि भाजपा की तरफ से अभी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया है। पटना हवाई अड्डा के विस्तार को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश ने कहा कि अभी कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई बात नहीं है। भाजपा की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। जब भाजपा की तरफ से प्रस्ताव आयेगा तो आगे का काम होगा। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आज कैबिनेट की बैठक है,बैठक में आगे से पांच सालों के कामों को लेकर मंजूरी मिलेगी।

Suggested News