बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद नेता संजय सिंह हरनौत विधानसभा के हर गांव को कर रहे हैं सैनेटाइज, 5 लाख मास्क का करेंगे वितरण

राजद नेता संजय सिंह हरनौत विधानसभा के हर गांव को कर रहे हैं सैनेटाइज, 5 लाख मास्क का करेंगे वितरण

Nalanda : सीएम नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र हरनौत को कोरोना मुक्त बनाने का बीड़ा राजद नेता संजय सिंह ने उठाया है। उन्होने हरनौत विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सैनेटाइज करने और क्षेत्र में 5 लाख मास्क वितरण किये जाने का एलान किया है। 

संजय सिंह ने कहा है कि इसकी शुरुआत 23 जुलाई से शुरू कर दी गई थी। हरनौत विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यहां की जनता हर बार विजयी बनाती है। परंतु इस कोरोना काल में मुख्यमंत्री अपने गृह प्रखण्ड को देखने तक नहीं आए और खुद होम आइसोलेट पर चले गए हैं। 

उन्होंने कहा है कि आज स्थिति यह हो गई है कि हरनौत में हर दिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और सरकारी इंतजाम कुछ भी नहीं है। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा युवाओं की टीम बनाकर हरनौत विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को सेनेटाइज करने का बीड़ा उठाया गया है। 

संजय सिंह ने कहा कि अभी तक लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों को सैनिटाइज किया जा चुका है। इसके साथ ही 5 लाख मास्क हरनौत के हर गांव में बांटने की योजना है। ताकि लोगों को संक्रमण मुक्त रखा जा सके। उन्होंने कहा की वे पूरी तन्मयता से हरनौत की जनता के सुख दुख के साथ है और यहां की जनता की हर सम्भव मदद के लिए तैयार है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News