डिप्टी सीएम तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने पर बोले राजद नेता श्याम रजक, कहा पहले देश का संविधान बचाना जरूरी

KHAGARIA : एक ओर जहाँ महागठबंधन में शामिल राजद के कई नेता डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीँ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कह चुके हैं की 2025 की बात 2025 में देखा जाएगा।

उधर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक आज खगड़िया में कहा कि राजद का हर नेता और कार्यकर्ता चाहता है कि उनका नेता तेजस्वी यादव बिहार का मुख्यमंत्री बने। वह बिहार सरकार का नेतृत्व करे। लेकिन फिलहाल देश का संविधान और संस्कृति को बचना ज़रूरी है। 

Nsmch
NIHER

उन्होंने कहा की नफरत फैलाकर समाज को बांटने वाले से देश को बचाना जरूरी है। इसलिए तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना उतना महत्वपूर्ण फिलहाल नहीं है। विपक्षी एकता को मजबूत करके बीजेपी को 2024 में हराना ही राजद का मकसद है। 

श्याम रजक ने कहा की पूर्णिया में 25 फ़रवरी को होनेवाला महागठबन्धन का रैली देश की जनता को ऊर्जा देना का और बीजेपी को परास्त कराने का काम करेगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को रैली में आने की अपील की। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट