बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के समर्थन में उतरे राजद के कई नेता, रघुवंश बोले- मोकामा विधायक को फंसा रही सरकार

अनंत सिंह के समर्थन में उतरे राजद के कई नेता, रघुवंश बोले- मोकामा विधायक को फंसा रही सरकार

PATNA:  मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत के आवास पर छापेमारी में AK 47 मिलने को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। राजद के नेता अनंत सिंह के समर्थन में उतर आए हैं। शुक्रवार को  पार्टी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अनंत सिंह मामले में बिहार सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अपने विरोधियों को परेशान करने में लगी है। उन्होंने कहा कि ऐसा हमेशा होता रहा है कि सत्ता पक्ष से विपक्ष में जाने पर सरकार परेशान करती है। अनंत सिंह को भी परेशान किया जा रहा है।

राजद विधायक विजय प्रकाश और अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भी अनंत सिंह के समर्थन में बयान दिया है। विजय प्रकाश ने कहा कि सरकार के इशारे पर अनंत सिंह को फंसाया जा रहा है। सरकार में बैठे लोग अनंत सिंह के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।  



Suggested News