बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्रांति दिवस के मौके पर राजद के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, 5 लाख सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य

क्रांति दिवस के मौके पर राजद के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, 5 लाख सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य

NAWADA : 9 अगस्त यानि क्रांति दिवस के मौके पर नवादा राजद कार्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान की शुरुआत राजद के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की देखरेख में की गयी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान का शुरुआत की गई है. 

उन्होंने बताया कि 9 अगस्त से लेकर 10 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जिले में 5 लाख लोगों को राजद का सदस्य बनाया जाएगा. सदस्यता अभियान में जिलाध्यक्ष ने रजौली के राजद विधायक प्रकाश वीर को सदस्यता ग्रहण कराया. 

सदस्यता लेने के बाद राजद विधायक प्रकाश वीर ने कहा कि जिले के गांव, टोला और गरीब- गुरबा तक हमारा एक-एक कार्यकर्ता जाकर इस सदस्यता अभियान को सफल बनाएगा.

सभी प्रखंड अध्यक्ष को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. बैठक में मौजूद विधायक प्रकाश वीर, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता उदय यादव, प्रिंस तमन्ना, संजय यादव, अनिल सिंह, गांधी यादव और विक्रम कुमार आदि दर्जनों नेता मौजूद थे. 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News