बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा डीएम के साथ राजद विधायक ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मिले गायब

शेखपुरा डीएम के साथ राजद विधायक ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मिले गायब

SHEKHPURA : शेखपुरा सदर अस्पताल की बदहाली के शिकायत के बाद शेखपुरा डीएम सावन कुमार और राजद के क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट सोमवार की देर शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां डीएम और राजद विधायक विजय सम्राट द्वारा पूरे सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सदर अस्पताल में कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले। 

इसके बाद डीएम ने अपने उच्च अधिकारी सचिव को इस संबंध में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का रिपोर्ट समर्पित करने की बात कही। डीएम ने कहा कि विधायक विजय सम्राट द्वारा शेखपुरा सदर अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अपने ड्यूटी से गायब होने की शिकायत की। जिस पर डीएम और क्षेत्रीय विधायक द्वारा पूरे सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

जहां देर शाम की ड्यूटी में डॉक्टर सोनू और डॉक्टर वीरेंद्र अनुपस्थित पाए गए। साथ ही एसएनसीयू में भी जिनकी ड्यूटी थी। वह अपने ड्यूटी से गायब मिले। लेबर रूम में भी स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले। जिस पर डीएम ने कार्रवाई किए जाने को लेकर मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से कार्रवाई की जाने की बात कही। 

वही इस संबंध में विधायक विजय सम्राट ने भी कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाए जाने के उद्देश्य से लगातार अस्पताल का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार आम लोगों से शिकायत मिल रही है कि चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अपने ड्यूटी पर नहीं रहते हैं। जिसके आधार पर सेक्रेटरी और स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ स्थानीय डीएम को भी इसकी शिकायत की गई। जिसके बाद डीएम ने औचक निरीक्षण किया। जहां कई चिकित्सक गायब मिले। जिस पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट

Suggested News