बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरजेडी एमएलए रीतलाल यादव का ऐलान, पाटलिपुत्र से लडूंगा लोकसभा का चुनाव, बस मीसा भारती...

 आरजेडी एमएलए रीतलाल यादव का ऐलान, पाटलिपुत्र से लडूंगा लोकसभा का चुनाव, बस मीसा भारती...

PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव में फिलहाल करीब डेढ़ साल का समय शेष बचा है। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होनेवाले हैं। इसके मद्देनजर सियासी पार्टी अभी से अपनी-अपनी तैयारी के लिए बिसात बिछाने में लग गए हैं। अगर बात करें लालू फैमिली के लिए खास सीट पाटलिपुत्र लोकसभा की करें तो आज इस सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर स्थानीय आरजेडी विधायक रीतलाल यादव का बड़ा बयान आया है।


दानापुर के आरजेडी विधायक रीतलाल यादव आज पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के कल्याण पुर पंचायत पहुंचे। जहां पर स्वागत कार्यक्रम में रीतलाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। 

उन्होंने कहा कि अगर मीसा भारती साल 2024 में पाटलिपुत्र से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी तो मैं लड़ूंगा यहां से चुनाव। उन्होंने आगे कहा कि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा आते है। 

रीतलाल यादव ने कहा की हम लोगों को बूथ कमिटी मजबूत बनाना है। हर बूथ पर कम से कम 25 लोग हमारे हो। इन 25 लोगों में हर वर्ग के लोग होंगे। हम लोग काफी गरीबी और महंगाई से गुजर रहे हैं। हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा कहां गया। देश के लोग आज केंद्र सरकार से ठगा महसूस कर रहे हैं।




Suggested News