बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से अलग राह पर राजद विधायक सुधाकर सिंह, विशेष राज्य की मांग पर कह दी यह बात

 नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से अलग राह पर राजद विधायक सुधाकर सिंह, विशेष राज्य की मांग पर कह दी यह बात

PATNA : बिहार में एक तरफ विशेष राज्य की मांग फिर से जोर पकड़ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव कैबिनेट की बैठक कर केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राजद विधायक सुधाकर सिंह ने एक बार फिर से पार्टी और सरकार से अलग राह चुन ली है। उन्होंने विशेष राज्य की मांग पर नीतीश कुमार और तेजस्वी से अलग केंद्र से दूसरी मांग कर दी है। 

न्यूज4नेशन के साथ बातचीत के दौरान सुधाकर सिंह ने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में कानून बाधा बन रही है तो यह केंद्र बिहार के लिए स्पेशल पैकेज तो दे सकता है। ताकि बिहार का विकास तेजी से हो सके। रामगढ़ विधायक ने कहा कि केंद्र को तत्काल बिहार के लिए स्पेशल पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर बरसे सुधाकर सिंह

विशेष राज्य की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जिस तरह नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के 33 साल के शासन पर निशाना साधा। उस पर पलटवार करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि इन 33 साल में 18 साल भाजपा सरकार में रही। लेकिन उन्होंने बिहार के विकास के लिए क्या किया। यहां तक कि सम्राट चौधरी लालू प्रसाद से लेकर नीतीश कुमार के शासन में मंत्री रहे हैं। लेकिन, बिहार के विकास पर ध्यान नहीं दिया। अगर देते तो आज बिहार की यह स्थिति नहीं होती कि यहां लोगों को 60  रुपए दैनिक पर मजदूरी करनी पड़ती। आज बिहार की जो स्थिति है, उसके लिए भाजपा भी पूरी तरह से जिम्मेदार है। इस दौरान उन्होंने इशारों में नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर भी सवाल उठा दिये हैं।



Suggested News