बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरजेडी विधायक स्वीटी हेम्ब्रम ने लालू यादव से की मुलाकात, झारखंड की तर्ज पर बिहार में सीएम नीतीश को फिनिश करने का दिया नारा

आरजेडी विधायक स्वीटी हेम्ब्रम ने लालू यादव से की मुलाकात, झारखंड की तर्ज पर बिहार में सीएम नीतीश को फिनिश करने का दिया नारा

RANCHI: चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू यादव से शनिवार को आरजेडी विधायक स्वीटी हेम्ब्रम ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्वीटी हेम्ब्रम ने कहा कि 2020 बिहार में नीतीश फिनिश।

आरजेडी विधायक ने कहा कि झारखंड की तर्ज पर ही बिहार में भी सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भाजपा का झारखंड से सफाया किया गया है उसी तर्ज पर बिहार में नीतीश कुमार को भी गद्दी से हटाना है। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर कुशल छेम जानी और आशीर्वाद लिया।

स्वीटी हेम्ब्रम ने कहा कि हम सभी की ईच्छा है कि लालू जी जल्द से जल्द जेल से बाहर आ जाएं। इसको लेकर जनता भी टकटकी लगा कर बैठी है।

इससे पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू यादव से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिहार में संगठन की मजबूती को लेकर उन्होंने लालू यादव से चर्चा की है।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News