बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद एमएलसी संजय ने जदयू नेता ललन सिंह के पक्ष में झोंकी ताकत, चला रहे डोर टू डोर अभियान

राजद एमएलसी संजय ने जदयू नेता ललन सिंह के पक्ष में  झोंकी ताकत, चला रहे डोर टू डोर अभियान

PATNA : मुंगेर सीट से अभी बिहार सरकार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के नाम की आधिकारिक घोषणा भले ही न हुई है, लेकिन उनके समर्थकों द्वारा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार का काम शुरु कर दिया गया है।  

ललन सिंह को इस सीट पर विजय दिलाने को लेकर रामगढ़ जदयू प्रखंड अध्यक्ष, लखीसराय जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह और सिकंदरा पंचायत के मुखिया सिंधू पासवान समेत कई अन्य जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। नेता और कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर लोगों से ललन सिंह को विजयी बनाने का आग्रह कर रहे हैं।

वहीं इस पूरे कंपेन में सबसे बड़ी बात यह देखने को मिल रही है कि राजद के एमएलसी संजय जदयू के पक्ष में आ गए है। वे ललन सिंह के पक्ष में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। संजय सिंह के मुंगेर के कई इलाकों में अच्छी पकड़ है। उनका जदयू के पक्ष में प्रचार करना जहां एक ओर राजद के लिए बड़ी मुसीबत साबित होगी। वहीं जदयू को इसका बड़ा लाभ मिल सकता है।   

इधर ललन सिंह के पक्ष में राजद एमएलसी संजय सिंह के शामिल हो जाने से जदयू कार्यकार्यकर्ताओ में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान चला रहे है इन नेताओं का कहना है कि क्षेत्र में बिहार सरकार के वर्तमान मंत्री ललन सिंह की छवि काफी अच्छी है। इनकी उम्मीदावरी को लेकर जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। 

समर्थकों का कहना है कि ललन सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए कई काम किए है। मुंगेर क्षेत्र की जनता की पहली पसंद राजीव रंजन सिंह है और उनकी जीत यहां से तय है।   

Suggested News