राजद एमएलसी सुनील सिंह बोले-बीपीएल इंडिया हैं उपेन्द्र कुशवाहा, दो सालों में कभी विधान परिषद में बोलते नहीं देखा

राजद एमएलसी सुनील सिंह बोले-बीपीएल इंडिया हैं उपेन्द्र कुशवाहा, दो सालों में कभी विधान परिषद में बोलते नहीं देखा

KATIHAR : जदयू संसदीय दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने अब पार्टी को अलविदा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उधर पार्टी छोड़ने के बाद जहाँ जदयू नेता उनपर हमला कर रहे हैं। वहीँ राजद एमएलसी सुनील सिंह ने भी उपेन्द्र कुशवाहा पर निशाना साधा है। 

सुनील सिंह ने उपेन्द्र कुशवाहा को बीपीएल इंडिया यानी बिन पेंदी का लोटा बताया है। कटिहार में राजद के एमएलसी सुनील सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम भी बिहार विधान परिषद् के सदस्य हैं। पार्टी के उप मुख्य सचेतक भी हैं। 

सुनील सिंह ने कहा की दो सालों में कभी भी उपेन्द्र कुशवाहा को कभी परिषद् में बोलते नहीं देखा है। उनको अपने व्यक्तिगत विषय पर ही बोलना चाहिए था। ताकि किसी दूसरे का भी उपकार हो जाता। अब भेद खुल गया है। एक भी विधायक और एमएलसी इनके साथ नहीं हैं। इनके पास न हो वोट हैं और न हो वेट हैं। 

वहीँ सुनील सिंह ने कहा की 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की रैली ऐतिहासिक होगी। इसके अलावा उन्होंने खुद के मंत्री बनने के सवाल और तेजस्वी को होली के बाद मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर भी खुलकर अपनी बातें रखा।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट  

Find Us on Facebook

Trending News