बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुहार लगाने के बाद भी प्रभावितों के बीच नहीं पहुंच पा रही मदद, आरजेडी का सरकार पर बड़ा आरोप

गुहार लगाने के बाद भी प्रभावितों के बीच नहीं पहुंच पा रही मदद, आरजेडी का सरकार पर बड़ा आरोप

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में जलजमाव का कहर जारी है। पटना के जलजमाव से सबसे ज्यादा प्रभावित राजेन्द्र नगर और कंकड़बाग में अभी भी हजारों लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने प्रशासन पर गुहार लगाने के बावजूद प्रभावित लोगों की मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। 

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि राजेंद्र नगर में पीड़ितों को जरुरी सामान और संसाधन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। तिवारी ने बताया कि उन्होंने खुद प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जान पर आफत आता देख वे किसी तरह सपरिवार बाहर निकले और दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जलजमाव से पीड़ित भगवान भरोसे हैं। बिहार सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।


Suggested News