बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी राजनीतिक पार्टियां, राजद ने 5 प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों का किया मनोनयन

विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी राजनीतिक पार्टियां, राजद ने 5 प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों का किया मनोनयन

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही शेष बच गए हैं. इसके मद्देनजर प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है. 

राष्ट्रीय जनता दल की ओर से इसकी कवायद तेज कर दी गयी है. इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने पांच प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का मनोनयन किया है. 

पार्टी की ओर से राजनीति प्रसाद पूर्व सांसद को अधिवक्ता प्रकोष्ठ, विजय कुमार यादव को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, अरविन्द कुमार सहनी को मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ, सुरेन्द्र कुमार को पंचायती राज प्रकोष्ठ तथा प्रो0 रणधीर यादव को शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. 

इस आषय की जानकारी राजद के प्रदेश कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह की ओर से दी गयी है. 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News