बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में राजद ने किया अतिपिछड़ा महासम्मेलन का किया आयोजन, मंत्री अनीता देवी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

बेगूसराय में राजद ने किया अतिपिछड़ा महासम्मेलन का किया आयोजन, मंत्री अनीता देवी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

BEGUSARAI : जैसे जैसे लोकसभा चुनाव के दिन करीब आ रहे है। वैसे वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी जोरों- शोरों से करनी शुरू कर दी है। ऐसे में अपने तय समय अनुसार बेगूसराय में RJD के बैनर तले अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का भव्य सम्मेलन किया गया। जिसमें प्रदेश से लेकर ज़िले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन बेगूसराय से प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ महासचिव मुकुल सरदार द्वारा संचालित किया गया। जिसमें प्रदेश और ज़िले स्तर से कई नेता और नेत्री मंच पर मौजूद थे। वहीं मुख्य अतिथि तौर पर पहुंची अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ मंत्री अनीता देवी, जिनका कार्यकर्ताओं ने शाल- बुके और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। 

इस दौरान मंत्री अनीता देवी ने कहा की आज लालू यादव ने गरीब पिछड़ों को जागरूक किया है। लोगों को हर सेक्टर में जगह मिल रही है और दूसरी तरफ देश में पिछड़ों के नाम पर और आरक्षण विरोधी जुमलेबाज मक्कार केन्द्र सरकार हिंदु भाइयों को हिन्दुत्व का ज्ञान दे रही है। ऐसे में भाई बहनों संभल कर वोट करना और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट करें। 

साथ ही साथ सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं से मंत्री ने कहा कि वो इस कार्यक्रम से काफी प्रभावित है। कहा की RJD सुप्रीमो बेगूसराय में महागठबंधन की तरफ़ से अतिपिछड़ों को टिकट दें.. ताकि उनका और उत्थान हो सके।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News