बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू यादव ने मान ली डॉक्टरों की सलाह, शुरू किया दोपहर का भोजन लेना

लालू यादव ने मान ली डॉक्टरों की सलाह, शुरू किया दोपहर का भोजन लेना

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने भोजन लेना शुरू कर दिया है। 23 मई को आम चुनावों के नतीजे आने के बाद 24 और 25 मई को उन्होंने मध्याह्न में भोजन नहीं किया लेकिन डॉक्टरों के समझाने पर वह रविवार से दोबारा सामान्य भोजन ले रहे हैं। न्यायिक हिरासत में रिम्स में भर्ती लालू यादव के चिकित्सकों की टीम के प्रमुख डॉक्टर उमेश प्रसाद ने यह जानकारी दी।

डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि 24 और 25 मई को लालू ने मध्याह्न में भोजन नहीं लिया लेकिन उन्हें जब समझाया गया कि दवाइयां लेने के लिए भोजन जरूरी है तो वह रविवार से सामान्य भोजन ले रहे हैं। लालू को अपने वॉर्ड में अत्यधिक बेचैन देखा गया और उन्हें नींद न आने की भी शिकायत थी। डॉक्टरों के अनुसार, अब सब कुछ सामान्य है। वह अपना भोजन और दवा ले रहे हैं और उनका स्वास्थ्य भी ठीक है।

लालू प्रसाद यादव 23 दिसंबर, 2017 से चारा घोटाले के तीन मामलों में 14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा पाने के बाद से रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट तक से खारिज हो चुकी है। इनका ईलाज अभी रिम्स में चल रहा है।

लालू की पार्टी आरजेडी को इस बार के आम चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली है। उनकी पार्टी का बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी बेहद खराब प्रदर्शन रहा। बिहार में लालू की पार्टी के महागठबंधन को 40 में से सिर्फ एक सीट मिली। वह सीट भी कांग्रेस ने जीती।




Suggested News