बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD का विरोध प्रदर्शन: लखीसराय और अररिया में सड़कों पर उतरे दर्जनों कार्यकर्ता, विधायक प्रहलाद यादव का दिखा अलग अंदाज

RJD का विरोध प्रदर्शन: लखीसराय और अररिया में सड़कों पर उतरे दर्जनों कार्यकर्ता, विधायक प्रहलाद यादव का दिखा अलग अंदाज

LAKHISARAI, ARARIA: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में राजद ने मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि जनता पर हो रहे जुल्म को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे और बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में 18 और 19 जुलाई को प्रखंड और जिला मुख्यालयों में पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। तेजस्वी यादव के आह्वान का असर भी हुआ। बिहार के तमाम जिला मुख्यालयों में राजद के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। 

लखीसराय में महागठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव बैलगाड़ी पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर निकले। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। मौके पर आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार, दोनों महंगाई को रोकने में विफल है। पूरे देश में सामानों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। महंगाई चरम पर है और सरकार महंगाई को रोक पाने में विफल है। खाद्य सामग्री से लेकर दवा, कपड़े, पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस की कीमतें आसमान छू रही है। लेकिन सरकार इस महंगाई को रोक पाने में विफल है। आरजेडी विधायक ने बिहार और खासकर लखीसराय में बढ़ते क्राइम को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। 

अररिया में बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत और महंगाई समेत बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद के आह्वान पर राजद के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान के नेतृत्व में सड़क पर उतरे और शहर में टमटम और सिलेंडर के साथ विरोध मार्च करते हुए चांदनी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान राजद के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Suggested News