बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद का प्रदर्शन: प्रखंड कार्यालयों का घेराव करने सड़क पर उतरे सैंकड़ों कार्यकर्ता, बढ़ती महंगाई के खिलाफ खोला मोर्चा

राजद का प्रदर्शन: प्रखंड कार्यालयों का घेराव करने सड़क पर उतरे सैंकड़ों कार्यकर्ता, बढ़ती महंगाई के खिलाफ खोला मोर्चा

AURANGABAD, MUZAFFARPUR: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजद की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध का एलान किया गया था। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी बढ़ती महंगाई के विरोध में 18 व 19 जुलाई को प्रदर्शन करेगी। इसमें 18 जुलाई को प्रदर्शनकारी गैस सिलेंडर, साइकिल व बैलगाडी के साथ प्रदर्शन करेंगे साथ ही पीएम व सीएम का पुतला भी दहन करेंगे, जबकि 19 जुलाई को सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर गैस सिलेंडर, साइकिल व बैलगाडी के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन का व्यापक असर सूबे के कई जिलों में देखने को मिला।

औरंगाबाद में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते कीमतो को लेकर मशाल जुलूस निकाल कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व गोह में राजद विधायक भीम यादव वही रफीगंज में सपा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर तुलसी यादव तथा मदनपुर में राजद कार्यकर्ता शंकर यदुवेन्दु ने किया। इस मौके पर राजद विधायक भीम सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि घरेलू सामान से लेकर गैस, पैट्रोल से आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। ऐसे में अगर महंगाई में गिरावट नही आती है तो आगे भी हम सब प्रदर्शन जारी रखेंगे।

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित चामुंडा स्थान से राष्ट्रीय जनता दल के कई विंग के कार्यकर्ता पार्टी के आवाहन पर डीजल पेट्रोल और घरेलू गैस की महंगाई के खिलाफ सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ जुलूस निकालकर कटरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे राजद कटरा प्रखंड अध्यक्ष राममिलन महतो ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आवाहन पर बेतहाशा महंगाई के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया है आज देश में डीजल पेट्रोल और खाद्य सामग्री के तेलों में भी बेतहाशा वृद्धि किया गया है इसके खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल जनहित को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का काम किया है।

वही इस कार्यक्रम में शामिल रहे प्रखंड अध्यक्ष राममिलन महतो ,छात्र राजद अध्यक्ष मोहम्मद फैसल ,प्रखंड उपाध्यक्ष विकास यादव ,प्रखंड सचिव संतोष यादव, मीडिया अध्यक्ष हुकुमदेव यादव ,जिला महासचिव विनय यादव ,सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष जनार्दन ठाकुर,  राहुल पासवान, धनेश्वर राय, राहुल कुमार यादव, रंजीव कुमार, नीरज कुमार, हैदर अली, सोनू चौधरी, मो आफताब, रघुवीर साहनी, रुदल राम, उमेश पंडित, भुनेश्वर राम, रमेकबाल दास, प्रशांत सिंह आदि शामिल हुए।

Suggested News