बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रावण के वंश जैसा राजद-कांग्रेस गठबंधन हो जाएगा समाप्त, जनता कहेगी "रहा न कोई रोहन हारा" : अरविन्द सिंह

रावण के वंश जैसा राजद-कांग्रेस गठबंधन हो जाएगा समाप्त, जनता कहेगी "रहा न कोई रोहन हारा" : अरविन्द सिंह

Patna : सुशांत सिंह राजपूत और कोरोना जैसी आपदा मामले पर बिहार में इनदिनों सियासत अपने चरम पर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। बिहार बीजेपी ने एकबार फिर राजद-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार में राजद-कांग्रेस का अपने कुकर्मो और भ्रष्टाचार से जनता को ठगने और गिरगिट जैसा रंग बदलने के कारण अंत होना तय है। जिसतरह से रावण का वंश समाप्त हो गया था। वैसे ही इन दोनों पार्टियों का सफाया हो जाएगा और बिहार की जनता कहेगी रहा न कोई रोअन हारा।

उन्होंने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसा उभरता हुआ बिहार के लाल और कलाकार को जिस तरह से उनके मौत के गुथी, में बिहार कांग्रेस का बयान कुछ और महाराष्ट्रऔर केंद्र में कांग्रेस का बयान कुछ और यह कांग्रेस की दोगली नीति है।

अरविंद सिंह ने कहा है कि उसी तरह से राजद और कांग्रेस का बिहार मे स्वार्थ पूर्ण गठबंधन है, लेकिन राजद कांग्रेस पर दबाव नहीं बना रहा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस-राजद महाराष्ट्र में उद्धव सरकार से सीबीआई जांच कराने के लिए कहने की जगह बिहार मेंसरकार पर दबाव बना रहा था कि सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करें, जब हो गया तो देर किये इनकी सत्ता के लिए बेचैनी ऐसी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में राजद कांग्रेस पहले तो जनता को बरगलाने का काम किया।  जब बुरी तरह से तरह से बिहार में कोरोना फैल गया तो अब इलाज और जांच के नाम पर जनता को बरगलाने का काम कर रहा हैं। बिहार में रत्ती भर उनकी मंशा जनता को मदद करने का नहीं है, उसे बस किसी भी प्रकार उनको कुर्सी चाहिए, ऐ वोट के लिए कोई भी कुकर्म करने को तैयार हैं। अरविंद सिंह ने कहा है कि राजद की मंशा को बिहार की जनता भली-भांति समझ चुकी है। 

बिहार की जनता सब जानती है, राजद कांग्रेस जैसा "शिकारी आएगा जांल बिछाऐंगा, दाना डालेगा, बाढ़ में फोटो खींचवाएगा और लोभ से फसना मत"।

Suggested News