बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद का प्रदर्शन: प्रखंडों में दिखा पार्टी कार्यकर्ताओं का दम, महंगाई के विरोध में की नारेबाजी, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

राजद का प्रदर्शन: प्रखंडों में दिखा पार्टी कार्यकर्ताओं का दम, महंगाई के विरोध में की नारेबाजी, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

BHAGALPUR, KHAGARIA: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजद की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध का एलान किया गया था। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी बढ़ती महंगाई के विरोध में 18 व 19 जुलाई को प्रदर्शन करेगी। इसमें 18 जुलाई को प्रदर्शनकारी गैस सिलेंडर, साइकिल व बैलगाडी के साथ प्रदर्शन करेंगे साथ ही पीएम व सीएम का पुतला भी दहन करेंगे, जबकि 19 जुलाई को सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर गैस सिलेंडर, साइकिल व बैलगाडी के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन का व्यापक असर सूबे के कई जिलों में देखने को मिला।

सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ मोड के समीप बांका के पूर्व सासंद जयप्रकाश नारायण यादव, तारापुर प्रत्याशी दिव्य प्रकाश पहुंचे। बांका सासंद जयप्रकाश नारायण यादव ने हरी झंडी दिखाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान तारापुर प्रत्याशी दिव्य प्रकाश ने कहा कि यह निकम्मी सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसों तैल सहित अन्य समानों की कीमतें बढ़ती जा रही है। ऐसी सरकार को बदलने कि जरुरत हैं। इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक महंगाई के विरोध में हम उतरे हैं। नगर युवा अध्यक्ष नटबिहारी मंडल ने कहा महंगाई के विरोध मे प्रखंड अध्यक्ष मो.मेराज व नगर अध्यक्ष अनरुध यादव के नेतृत्व मे तेजस्वी यादव के आह्वान पर महगाई के विरोध में पूरे बिहार में विरोध प्रर्दशन किया जा रहा हैं। जबतक महंगाई नहीं रुकेगी तबतक सड़क से सदन तक आन्दोलन जारी रहेगा। इस दौरान  राजद सोशल मीडिया प्रभारी मो.शमीम अंसारी, जिला सोशल मिडिया प्रभारी निशांत कुमार, जिला महासचिव सह प्रवेक्षक मो.अनवर खान, जिला उपाध्यक्ष साधो यादव, पुर्व प्रत्याशी रामोतार मंडल, पुर्व सासंद प्रतिनिधि अरविंद यादव, डॉ.नईम उद्दिन, मंजुर आलम,गोपाल कुमार, ईं.सुजीत कुमार, विजय यादव तिलकपुर, कैलाश यादव सहित राजद के तमाम कार्यकर्ताओं ने महगाई के विरोध में प्रर्दशन किए।

वहीं खगड़िया में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम का पुतला दहन किया। आपको बताते चलें कि बिगत दो महीने से लागातार डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि जारी है। उसी के विरोध में खगड़िया के अलौली प्रखंड में आरजेडी विधायक राम वृक्ष सदा व आरजेडी जिलाध्यक्ष कुमार रंजन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया है।

Suggested News