बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उप चुनाव में राजद 100 परसेंट की जीत की रिकॉर्ड इस बार टूट जाएगा, बिहार के मंत्री ने कर दिया बड़ा दावा

उप चुनाव में राजद 100 परसेंट की जीत की रिकॉर्ड इस बार टूट जाएगा, बिहार के मंत्री ने कर दिया बड़ा दावा

PATNA : बिहार सरकार में मंत्री सुमित सिंह का बयान सुमित सिंह ने कहा कि 2 सीटों पर उपचुनाव है और nda मजबूती से जीतेगी। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान अपनी पार्टी का कोरम पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिराग को पहले अपनी पहचान की जरुरत है। सुमित सिंह ने इस दौरान एनडीए में चिराग की वापसी को लेकर कहा कि यह उन पर निर्भर करता है। उनके पिता की पुण्यतिथि में महागठबंधन के लोग भी  पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव में चिराग ने नुकसान पहुंचाया था। इस बार वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि इस बार उन्हें खुद अपनी पार्टी के सिंबल को पहचान दिलानी है।

तेज-तेजस्वी पर ली चुटकी

चुनाव प्रचार के लिए तारापुर पहुंचे सुमित सिंह ने तेज प्रताप और तेजस्वी  के बीच चल रही जंग पर चुटकी लेते हुए कहा कि तेज प्रताप के कैंडिडेट के  तेजस्वी के साथ जाने को लेकर उनकी चुनावी  स्ट्रेटजी बताया। जिसमें एक नाराज होता है, दूसरा मनाता है।  सुमित सिंह ने इस दौरान गांधी जी के हत्यारों की तुलना किसानों पर गाड़ी चढ़ानेवाले से  करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह जनता को दिग्भ्रमित करने का काम करती है। देख सकते हैं कि जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा दी गई है।

उप चुनाव में नहीं हारने का रिकार्ड टूट जाएगा

सुमित सिंह ने राजद के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें तेजस्वी ने कहा था कि उप चुनावों में राजद की जीत का रिकॉर्ड 100 फीसदी रहा  है। सुमित सिंह ने कहा कोई चीज पहली बार होती है, इस बार उनकी यह गलतफहमी दूर हो जाएगी। दोनों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की बड़ी जीत होने जा रही है। 


Suggested News